फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother-in-law caught daughter-in-law in objectionable condition with two lovers in Maharajganj

ये कैसा प्यार: बहू को दो प्रेमियों संग रंगरलियां मनाते सास ने पकड़ा, बोली- बेटा भविष्य बनाने सऊदी गया और ये...

Sat, 29 Apr 2023 07:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

शादी के बाद दोनों की एक बेटी पैदा हुई। उसके बाद बेटे ने बेटी का भविष्य संवारने और परिवार की रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब कमाने चला गया। 

विज्ञापन
Mother-in-law caught daughter-in-law in objectionable condition with two lovers in Maharajganj
सास ने बहु को दो प्रेमियों संग पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज स्थित निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर के निकट शुक्रवार आधी रात को बहू के साथ कमरे में रंगरलियां मना रहे उसके दो प्रेमियों को परिजनों ने पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने दोनों को कमरे बंद कर ताला जड़ दिया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल पुलिस को परिजनों ने पकड़े गए दोनों प्रेमियों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में बहू की सास ने बताया है कि बेटे की बीते करीब पांच वर्ष पहले कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी पैदा हुई। उसके बाद बेटे ने बेटी का भविष्य संवारने और परिवार की रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब कमाने चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के सऊदी जाने के बाद बहु मायके आना जाने लगी थी। जहां पर बहु मायके में ही दो युवकों से प्रेम कर बैठी। चोरी छिपे बहू प्रेमियों से बात करती रहती थी। शक होने पर बात को टाल देती थी। 
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार रात को बहू ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। आधी रात को बहू के कमरे से युवकों की आवाज सुनाई दी। खिड़की से कमरे के अंदर का नजारा देख सास दंग रह गई। सास ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed