फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More than 53 plane crashes have happened in Nepal so far more than 900 lives have been lost

77 साल का लेखा-जोखा: नेपाल में हो चुके अब तक 53 से ज्यादा विमान हादसे, 900 से अधिक की जा चुकी जान

Sun, 15 Jan 2023 06:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 06:53 PM IST
सार

नेपाल में पहला जहाज दुर्घटना सात मई, 1946 को हुई थी। रॉयल फोर्स एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
More than 53 plane crashes have happened in Nepal so far more than 900 lives have been lost
नेपाल विमान दुर्घटना ग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठमांडू से पोखरा के लिए रविवार सुबह उड़ान भरे यती एयरलाइंस का विमान पोखरा पंहुचने के कुछ ही मिनट पहले एक पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। नेपाल में विमान दुर्घटनाओं के इतिहास में यह सबसे बड़ी दुर्घटना है, इसमें 72 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बचाव दल का कहना है कि अभी तक मलबे से कोई भी जिंदा व्यक्ति नहीं निकाला गया है।इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि विमान में सवार कोई भी जिंदा नहीं बचा। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेपाल में 77 वर्षों में 53 से अधिक विमान दुर्घटना हुई है, जिसमें करीब 900 लोगों की जाने गई है। संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, पिछले 77 वर्षों में नेपाल में 53 से अधिक जहाज और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में पहला जहाज दुर्घटना सात मई, 1946 को हुई थी। रॉयल फोर्स एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। 1955 में नेपाल में एक जहाज दुर्घटना में एक आदमी की मौत हुई थी। कलिंगा एयर के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन

1956 में काठमांडू में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की जान चली गई थी। 1957 में नेपाल में इंडियन एयरलाइंस का एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। टिकरभैरव में इंडियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हो गई थी।  

1958 में, नेपाल में इंडियन एयरलाइंस का एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 20 लोग मरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed