{"_id":"60d2270e8ebc3ef20c03c5e5","slug":"more-crowd-less-vaccine-maharajganj-news-gkp399113787","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की भीड़ अधिक, वैक्सीन कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की भीड़ अधिक, वैक्सीन कम
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चौपरिया में कोविड टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
लोगों की भीड़ अधिक, वैक्सीन कम
महराजगंज। कोरोना से बचाव के लिए टीका बेहद जरूरी है। यह बात अब लोगों के समझ में आ चुका है। यही वजह है कि केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में 20 से 30 लोगों को टीका की कमी के कारण लौटना पड़ता है। आठ दिन में 819 लोगों को टीका लग पाया है।
परतावल ब्लॉक के चौपरियां गांव में प्राथमिक विद्यालय में 14 जून से टीकाकरण शिविर की शुरुआत हुई है। गांव के आकाश पटेल, अनिल, सच्चे गिरी, उमा भारती, सुकई ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से टीका लगाया जा रहा है। रोज लोगों की लंबी लाइन लग रही है। 20 से 30 लोग प्रतिदिन वापस हो जा रहे है। क्योंकि वैक्सीन के अभाव में टीका लग ही नहीं पाता है। सीएचओ सुनीता गुप्ता, एएनएम रागिनी पटेल केंद्र पर सुबह 10 बजे पहुंच जाती हैं। आशा कार्यकर्ता ममता पांडेय, गायत्री राय एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्ञानती देवी, देवंती, उर्मिला घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करती हैं। 14 जून को 60, 15 जून को 55, 16 जून को 44 लोगों टीका लगा। 17 जून को 132, 18 जून को 121, 19 जून को 99, 21 जून को 132 एवं 22 जून को 176 लोगों को टीका लगाया गया।
गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 4000 है। गांव में लगभग 2200 पुरुष तथा 1800 महिलाएं है। साक्षरता दर 60 प्रतिशत है। 900 युवा तथा 500 बुजुर्ग हैं। एक प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में है। जबकि अन्य लोग खेती-मजदूरी करते हैं। महिला साक्षरता दर 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन
‘पहला डोज लगने के बाद डर समाप्त’
गांव के 75 वर्षीय रामकवल तथा 33 वर्षीय राधेश्याम ने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार हुआ था, बाकी कोई समस्या नहीं हुई। टीका सभी लोगों को लगवाना चाहिए। इससे जीवन सुरक्षित रहेगा। 55 वर्षीय साहबजादी देवी ने बताया कि मुझे पहला डोज लग चुका है। टीका लगने के बाद कोरोना का डर समाप्त हो गया। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए।
कोट्स
टीकाकरण शिविर 14 जून से शुरू हुआ है। जब तक सभी लोगों को टीका नहीं लगेगा, तब तक शिविर चलता रहेगा। गांव में डुग्गी मुनादी कर लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर प्रेरित करती हैं।
विवेक पटेल, ग्राम प्रधान
वैक्सीन की जितनी डोज मिल रही है, उतनी लगवाई जा रही है। चौपरियां में एक हफ्ते टीकाकरण और चलेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टीकाकरण की निगरानी जिला प्रशासन कर रहा है।
डॉ. नीरज कन्नौजिया, अधीक्षक, सीएचसी परतावल