{"_id":"60e1b8b08ebc3eccc73a39c3","slug":"money-not-available-for-toilet-maharajganj-news-gkp4005884144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए 16 हजार लाभार्थियों को धन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए 16 हजार लाभार्थियों को धन का इंतजार
विज्ञापन

- व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए पहले से चयनित हैं 21,232 लाभार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले भर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाए जाने के लिए 21,232 लाभार्थियों के चयन का कार्य पूरा हो गया है। पीएफएमएस के माध्यम से अभी तक लगभग 5000 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी भेजी गई है, शेष 16,232 लोगों को अभी धन का इंतजार है।
ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक के साथ-साथ व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण पर भी जोर हैं। नए पंचायतों के गठन के बाद व्यवस्थाओं में भी काफी बदलाव हुआ है ऐसे में ग्राम पंचायतों में पहले से चयनित 21,232 लाभार्थियों के खाते में शौचालय की धनराशि के रुप में 12 हजार रुपये भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मगर अभी तक जिम्मेदारों द्वारा खातों के मिलान के उपरांत लगभग 5000 लोगों को धनराशि भेजी गई है। शेष 16,232 लोगों के खाते में अब तक धनराशि नहीं भेजी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत लाभार्थियों के खाते में शौचालय की धनराशि को शीघ्र स्थानांतरित किया जाए जिससे कि निर्माण की रफ्तार बढ़ सके। यदि कहीं से भी शिथिलता की बात सामने आई तो जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
---------------------
घुघली ब्लॉक में तेजी से वितरित हो रही धनराशि
जिले में पनियरा व घुघली ऐसे ब्लॉक हैं जहां पर शौचालय के व्यक्तिगत लाभार्थियों को तेजी से धनराशि वितरित हो रही है। अन्य ब्लॉकों को भी तेजी दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।