फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Modle role will be made this district - Pankaj Chowdhry

केंद्रीय मंत्री की मुख्य खबर

Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Modle role will be made this district - Pankaj Chowdhry
जनपद को विकास का रोल माडल बनाया जाएगा : पंकज चौधरी
विज्ञापन

महराजगंज। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नगर में आयोजित सभा के दौरान बुधवार शाम केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद की बदौलत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी कार्य कुशलता देखी, फिर मंत्री बनाकर जनता की सेवा के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि जिले को विकास का रोल माडल बनाया जाएगा। जिले में बेहतर सड़कों का जाल बिछा है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कें तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं। वहीं, अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद को कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रदेश में 15 करोड़ गरीब लोगों को महीने में दो बार राशन वितरित किया जा रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए तराई के अवाम की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई। लोक लुभावनी बातें कर जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्यों को बताया गया। जिले में जगह-जगह स्वागत के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोगों से वादा किया कि अब क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में आयोजित सभा के दौरान मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों की खुशहाली के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जगह-जगह उमड़ी भीड़ की मनोदशा को भांपते हुए वक्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर खूब वाहवाही बटोरी। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र की जनता केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के स्वागत के लिए पहुंची तो सियासत के माहिर इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। राजनीति जानकारों के अनुसार विधान सभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता के मूड को भांपने की कोशिश हो रही है। महराजगंज शहर में आते ही सक्सेना तिराहे पर केंद्रीय मंत्री ने प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे महालक्ष्मी लॉन में पहुंचा। यहां पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed