फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mobile courts will be charged for Divyangjan

दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे मोबाइल कोर्ट

Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mobile courts will be charged for  Divyangjan
दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे मोबाइल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय अधिकरियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रबंधकों की बैठक हुई। जिसमें 22 जनवरी को आईटीएम कालेज चेहरी में आयोजित होने वाली दिव्यांग ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट के सफल संचालन के बारे में चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्वाइंट मोबाइल कोर्ट लगेंगे। इसमें दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने सीडीओं को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पूर्व स्थल का निरीक्षण कर लें । ताकि वहां जो भी कमियां हों, उन्हें दूर किया जा सके।  उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को भी दूर कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एडीएम आरपी कश्यप, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजात शत्रु शाही, सभी तहसीलों के एसडीएम, जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed