{"_id":"690d0e76ec82777e6a0bc2f2","slug":"mithoras-daughters-won-in-kabaddi-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163480-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी में मिठौरा की बेटियों को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी में मिठौरा की बेटियों को मिली जीत
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
महराजगंज। बेसिक बाल जिला क्रीड़ा स्पर्धा बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम में प्रारंभ हुई है। दो दिन चलने वाली स्पर्धा के पहले दिन एथलीट में मिठौरा का दबदबा रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर व बालिका वर्ग में मिठौरा की बेटियों ने जीत दर्ज की।
बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने छत्रपति शाहू जी स्टेडियम में किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल के सहारे बौद्धिक विकास प्रखर करने का कार्य बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है। छोटी उम्र में जिन खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न होती उसमें निपुणता लेकर वह भविष्य में कॅरिअर बना सकते हैं। खेल बौद्धिक व फिट रहने का सशक्त माध्यम बना है। 100 मीटर दौड़ में सिसवां पहले तो मिठौरा दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर में मिठौरा के निलेश, फरेंदा के दीपक ने बाजी मारी। 200 मीटर में पनियरा के अनिल व सदर के सर्वेश ने बाजी मारी।
बालिका संवर्ग में मिठौरा की अनुराधा व फरेंदा की मार्था ने 100 मीटर, विपाशा मिठौरा, रोशनी पनियरा ने 200 मीटर में स्थान हासिल किया। 600 मीटर में लक्ष्मीपुर की रंजना व घुघली की अनुष्का ने स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर ने निचलौल को हराया। जबकि बालिका संवर्ग में मिठौरा ने लक्ष्मीपुर को पराजित किया। खो-खो में फरेंदा ने लक्ष्मीपुर को पराजित किया। अंताक्षरी में सदर की टीम ने बाजी मारी। लंबी कूद में निचलौल की सहाना ने बाजी मारी। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने पहले दिन के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को संबोधित किया।