{"_id":"6125403a8ebc3e7a08052b16","slug":"minor-rape-cases-maharajganj-news-gkp4066398174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में महिलाओं की समस्या सुनती राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करने के निर्देश
महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने की जन सुनवाई
महराजगंज। महिलाओं की समस्याओं को दूर कराने तथा त्वरित न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 41 मामले आए। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि महिला हितों को संरक्षित करने व उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7827170170 पर कभी भी फोन कर के सहायता प्राप्त की जा सकती है। उनके समक्ष 41 मामले प्रस्तुत हुए। अधिकांश को उन्होंने सुलह-समझौते के आधार पर हल करा दिया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रमोद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, रविप्रकाश पांडेय, अशोक पांडेय तथा जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।