फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister straps

करंट से मौत के बाद पहुंचे प्रभारी मंत्री

Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minister straps
पीड़ित परिवार से मिल कर संवेदना व्यक्त करते प्रभारी मंत्री - फोटो : MAHARAJGANJ
करंट से मृत लोगों के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। सिधवारी गांव के विश्रामपुर में सोमवार को हाईटेंशन चार की चपेट में आने से एक ही गांव की चार युवतियों और एक महिला की मौत पर गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के साथ डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
प्रभारी मंत्री के साथ विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, एसपी रोहित सिंह सजवान हड़हवां गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना पर दु:ख व्यक्त किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन के निर्देश पर पीड़ित परिवार को सहायता दी जा रही है। दु:ख की इस घड़ी में सरकार और पार्टी आपके साथ है। विधायक ने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का आदेश हो चुका है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि परिजनों को शासनस्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम आरबी सिंह, सीएमओ क्षमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, विवेक पांडेय, बेचन निषाद, सुरेंद्र सहानी, पप्पू यादव, परमात्मा अग्रहरि, पवन यादव, हरिश्चंद सोनकर, शिववचन जायसवाल, गणेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने तार बदलने को पत्रक सौंपा
फरेंदा। पिचरूखी के ग्राम प्रधान बेचन निषाद, वीरेंद्र सहानी, चंद्रभूषण यादव, पारसनाथ, उपेंद्र नाथ पांडेय व रामकिशुन ने प्रभारी मंत्री को पत्रक देकर गांव की खस्ताहाल सड़क और जर्जर तार ठीक कराने की मांग की। मंत्री ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed