फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister claims win SP

मंत्री का दावा, जीतेगी सपा

Mon, 28 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 28 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत का गुणा बैठाने के लिए दो दिन से प्रदेश के  कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह जिले में हैं। वे लगातार जिला पंचायत सदस्यों के संपर्क में हैं। 22 सदस्यों की बदौलत जिला पंचायत अध्यक्ष जीतने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के 22 समर्थित जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। जीत के लिए 25 के आंकड़े को तीन निर्दलीय से पूरा करेंगे। कहा कि निर्दलीय भी नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं। शुक्रवार को सपा की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों के बारे में उनका कहना था कि 16 सदस्य शामिल हुए थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद पंकज चौधरी का यह आरोप निराधार है कि उनके मोबाइल टेप कराए जा रहे हैं। सांसद व भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा कार्यालय एक जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारी के आवास में चल रहा है। वहीं से जिला पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। डीएम को जांच कराकर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में गुटबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबंदी नहीं है। जो पार्टी प्रत्याशी का विरोध करेगा। उसको प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। राज्य मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष यमुना यादव, उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि, महासचिव आफाक अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विन्द्रेश कन्नौजिया आदि सपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed