फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man injured in road accident dies during treatment

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Apr 2026 06:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in road accident dies during treatment
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली डंडा नदी पुल के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस मामले में वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर नौतनवा-खनुआ मार्ग पर डंडा नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में हरदीडाली निवासी वली मुहम्मद (65) को सिर में गभीर चोटें आई थी। उनका इलाज नौतनवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की देर रात डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर पहुंचने के बाद डाॅक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को बृहस्पतिवार की दोपहर बाद हरदीडाली पूरबटोला आवास पर ले आए, जहां पहले से परिजन व रिश्तेदार वगैरह एकत्रित थे। परिजनों ने कोई अग्रिम कार्यवाही न करके मुस्लिम रीति-रिवाज़ के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed