फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man drowns in Amrit Sarovar

Maharajganj News: नारायणी नहर में दिखी डॉल्फिन जैसी मछली

Tue, 14 Jul 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man drowns in Amrit Sarovar
शिकारपुर चौराहे पर उमड़ी भारी भीड़, वन विभाग को दी गई सूचना
विज्ञापन

भिटौली/शिकारपुर। भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर नारायणी शाखा बड़ी नहर में रविवार को करीब दो बजे पांच फीट लंबे जलीय जीव के दिखाई देने से क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह जीव डॉल्फिन प्रजाति का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नहर किनारे पहुंच गए और दुर्लभ जीव की एक झलक पाने के लिए भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉल्फिन जैसी दिखाई देने वाली मछली नहर में धीरे-धीरे तैरते हुए आगे बढ़ रही थी। लोगों के शोर-शराबे के बीच वह बल्लो नहर फाटक की ओर पहुंची। इसी दौरान फाटक के संचालन से उत्पन्न तेज आवाज और कंपन के कारण वह अचानक दिशा बदलकर दोबारा शिकारपुर की ओर लौट गई।
विज्ञापन

इस बीच लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नहर किनारे जमा लोगों की भीड़ धीरे-धीरे छंट गई। कुछ देर बाद वह जलीय जीव अपनी स्वाभाविक गति से नहर के गहरे पानी में चला गया और लोगों की नजरों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। यदि यह वास्तव में डॉल्फिन है तो यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के इसे डॉल्फिन घोषित करना उचित नहीं होगा। वन विभाग के निरीक्षण और पुष्टि के बाद ही इसकी वास्तविक प्रजाति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed