फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Message of cleanliness given through street play

Maharajganj News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 20 Feb 2024 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given through street play
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 96 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को स्वच्छता की अलख जगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक देवव्रत मिश्र ने बताया कि लक्ष्मीपुर विकास खंड के 96 ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम पंचायत में चार गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाएगा। इसमें नुक्कड़ नाटक, पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, स्वच्छता मेला, आईईसी सामग्री वितरण का कार्यक्रम संचालित होंगे। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम का आम जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर विजय कुमार मिश्रा, आभा दुबे, खंड प्रेरक रजनीश मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद संयुक्त खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए टीमों को रवाना भी किया।
विज्ञापन

स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है
लक्ष्मीपुर। संयुक्त खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए घरों से निकलने वाला कचरा रोड पर यहां-वहां न फेंककर कचरा वाहन आने पर ही, या डस्टबिन में डालें। यह संदेश स्वच्छ भारत अभियान जन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार की सुबह ब्लॉक परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं व युवतियों ने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed