फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted for protection from Baghela drain flood

Maharajganj News: बघेला नाला बाढ़ से बचाव के लिए ज्ञापन सौंपा

Sun, 12 Jan 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Jan 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for protection from Baghela drain flood
परसामलिक। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप टोला पेड़ारी चौराहे पर चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। लोगों ने बघेला नाला बाढ़ से बचाव के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत बिषखोप के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चूसिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्र की अहम समस्या बघेला नाला बाढ़ से अवगत कराया तथा बघेला नाला की चौड़ाई व झाड़-झंखाड़ की साफ-सफाई कराने के नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को पत्र देकर कार्य कराने की मांग की। ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रीत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान, राजेंद्र यादव ने बताया कि नेपाल सीमा के रेहरा गांव से गंगवलिया गांव तक बघेला नाला की लंबाई लगभग 29 किलोमीटर है। अगर साफ-सफाई और चौड़ीकरण करा दिया जाए तो क्षेत्र के किसानों को बाढ़ से राहत मिलेगी। श्रीरामपुर टोला पर 250 मीटर आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं निपनिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान ने अपने गांव के अहिरौली टोला सेखुअनवा तक कच्ची सड़क पर पक्का सड़क बनवाने की मांग की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह, बच्चूसिंह, राजू उर्फ लल्लू पासवान, संजय यादव, बैजनाथ यादव, गिरजेश यादव, हारून मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed