{"_id":"5d73fc3f8ebc3e012c651ed1","slug":"meeting-maharajganj-news-gkp3207038153","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सूचना पर भी करें त्वरित कार्रवाई : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सूचना पर भी करें त्वरित कार्रवाई : मंडलायुक्त
विज्ञापन
पुलिस लाइंस साभागार में मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सूचना पर भी करें त्वरित कार्रवाई : मंडलायुक्त
मोहर्रम जुलूस व विसर्जन को लेकर अधिकारियों ने दिया दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर व पुलिस महानिरीक्षक जय नरायन सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में मोर्हरम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को देर शाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की।
मंडलायुक्त ने कहा कि मोहर्रम, नवरात्र, दशहरा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में छोटी से छोटी सूचनाओं को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी। कहा कि ताजिएदारों से संपर्क कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर लिया जाए। ताकि ऐन मौके पर विवाद की स्थिति न पैदा हो। आयोजन में आने वाली किसी भी समस्या का पहले ही समाधान कर लिया जाना चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी होने चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर पैनी नजर रखें ताकि अफवाहों पर नियंत्रण हो सके। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर डीएम अमरनाथ उपाध्याय, एसपी रोहित सिंह सजवान, एएसपी आशुतोष शुक्ला, सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।