फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marriage contracted through deception; wife beaten and thrown out of the house after five lakh rupees were not received.

Maharajganj News: धोखा देकर की शादी, पांच लाख नहीं मिलने पर मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Marriage contracted through deception; wife beaten and thrown out of the house after five lakh rupees were not received.
खुद को कुंवारा बताकर रचाई शादी, ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का भी आरोप
विज्ञापन

पांच लाख की मांग पूरी न होने पर स्त्रीधन छीनकर घर से निकाला, सात लोगों पर प्राथमिकी
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की महिला ने पति और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि खुद को अविवाहित बताकर धोखे से उसके साथ शादी रचाई गई। शादी के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और पांच लाख रुपये नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात सिंदुरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए तहरीर में भागाटार निवासी महिला ने बताया कि 24 फरवरी 2025 को महराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर में उसकी शादी गोरखपुर निवासी (हालिया पता थाना सतरिया चौकी, जनपद - बाराबंकी) के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपने मौसा के साथ मिलकर खुद को अविवाहित बताकर उसे झांसे में लिया और साजिशन विवाह किया। विवाह के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसके वीडियो व फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद इन्हीं वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता रहा। विरोध करने पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी मां, बहन, बहनोई, भाई और भाभी भी उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि 7 जुलाई 2026 को सभी आरोपी एक राय होकर उसका स्त्रीधन, जेवर और अन्य सामान छीन लिए तथा उसे जबरन घर से निकाल दिया।

आरोप है कि उसे गोरखपुर जाने वाली बस में बैठाकर छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह डरी-सहमी अपने मायके लौट आई। कई दिनों तक भय और सामाजिक बदनामी के कारण वह चुप रही, लेकिन आखिरकार 27 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
वर्जन
प्राथमिकी पंजीकृत कर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अंकुर गौतम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed