फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mare injures several people; two in critical condition.

Maharajganj News: घोड़ी ने कई लोगों को किया घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mare injures several people; two in critical condition.
मुख्य मार्गों पर मची अफरा-तफरी, कई राहगीर चोटिल, ठेले और दुकानों को भी पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय नगर के मुख्य मार्गों पर बृहस्पतिवार को बग्गी से जुड़ी एक घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार से दौड़ती घोड़ी ने कई राहगीरों को टक्कर मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान कई ठेलों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मुख्य मार्गों पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू घोड़ी ठूठीबारी रोड पर दौड़ते हुए यादव चौराहे के रास्ते टिकुलिया की ओर निकल गई। इस दौरान उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। घोड़ी ने रास्ते में लगे ठेलों और दुकानों को भी क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल उषा (30) पत्नी रामनिवास और इंद्रावती (48) पत्नी राम सवारे, निवासी ग्राम सेमराना, थाना निचलौल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। अन्य घायल लोगों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बेकाबू घोड़ी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed