{"_id":"840eab0988a189544386fadf831125f8","slug":"march-five-leaders-gerenge-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च को नेता घेरेंगे थाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च को नेता घेरेंगे थाना
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। कोहड़वल गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद हड़बड़ शुक्ल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को जनता चौक पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नेताओं ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो पांच मार्च को थाना घेराने का एलान किया गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि एक नेता के इशारे पर साजिश के तहत हड़बड़ शुक्ल की हत्या कराई गई। पुलिस ने कोहड़वल की घटना में लापरवाही बरती है। अभी तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। हत्यारों को कुछ लोगों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। पांच मार्च तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं किए गए तो थाने का घेराव किया जाएगा।
सपा नेता अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में लीपापोती कर रही है। घटना के समय पुलिस ने लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया था। लूट और मारपीट के मामले में मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। जबकि पुलिस ने एक स्थानीय नेता के दबाव में इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना को बीते एक हफ्ते से ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई। पुलिस सिर्फ अपराधियों और तस्करों को संरक्षण देने में लगी है। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, बसपा नेता दीपक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, दुर्गा शंकर पाण्डेय, राकेश सिंह, रामअधार दूबे, राजन पाण्डेय, नेहाल इराकी, बंटी पांडेय ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी व संचालन मुक्तिनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अमरनाथ शुक्ल, शिवहर्ष, दीपेन्द्र उपाध्याय, झुल्लुर कुरैशी मौजूद रहे।