फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Many teams formed in the district to rescue the disease

बीमारियों से बचाव को जिले में कई टीम गठित

Wed, 28 Feb 2018 12:59 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Feb 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Many teams formed in the district to rescue the disease
बीमारियों से बचाव को जिले में कई टीम गठित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गर्मी का आगाज होते ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोगों से बचाव की तैयारी तेज कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ब्लीचिंग पाउडर के साथ ही ग्लूकोज की बोतलें भी भेज दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर दवाओं की कमी न हो, इसके मद्देनजर विभाग के स्टोर में भी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की तैयारी की जा रही है। जल जनित व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव व रोकथाम के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन भी कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बराबर बनी रहती है। पानी की कमी से होने वाली बीमारियों के इलाज में ग्लूकोज की जरूरत ज्यादा पड़ती है। संक्रामक बीमारी फैलने की एक वजह दूषित जल का सेवन भी है। पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन का उपयोग भी किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोलियों की आपूर्ति कर दी है। विभाग के स्टोर में भी आवश्यक मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक है। विभाग का दावा है कि दवाओं की कमी नहीं है। ऐसे में विभाग ने संक्रामक बीमारियों से बचाव से संबंधित दवाएं मंगाने के लिए प्राथमिकता सूची शासन को भेजी है। ताकि आवश्यक दवाएं मंगाई जा सकें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed