{"_id":"6161d7578ebc3e8bb32540e1","slug":"many-chasm-found-in-road-maharajganj-news-gkp412351046","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किमी सड़क में दर्जनभर से अधिक गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किमी सड़क में दर्जनभर से अधिक गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ किमी सड़क में दर्जनभर से अधिक गड्ढे
क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन में लोगों की बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गांगी बाजार। मुजरी चौराहा से होकर गांगी बाजार जाने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आठ किमी की सड़क पर दर्जन भर से अधिक गड्ढे हैं। इस मार्ग पर यात्रा करने में नजर चूकी तो दुर्घटना तय है। सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदारों को अवगत कराया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के दावे करती है। लेकिन हकीकत जनता जान चुकी है। गड्ढ़ायुक्त सड़क पर आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के परशुराम यादव, राजीव चौरसिया, रामचंद्र यादव, मुनीब चौहान, अनिल निषाद, महेंद्र चौधरी, डॉ. अशोक सैनी, हरिकेश यादव आदि का कहना है कि आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए जगह-जगह गिट्टी गिराई जा रही है। जल्द ही मरम्मत शुरू करा दिया जाएगा।