{"_id":"656b0ae231d42a37060546e6","slug":"mandatory-to-certified-identity-card-to-work-in-nepal-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: नेपाल में काम करने के लिए प्रमाणित परिचय पत्र होना अनिवार्य, बनाए जाएंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: नेपाल में काम करने के लिए प्रमाणित परिचय पत्र होना अनिवार्य, बनाए जाएंगे लाइसेंस
Sat, 02 Dec 2023 04:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Dec 2023 04:15 PM IST
सार
कारोबारी श्रीचंद्र गुप्ता ने बताया कि दूतावास की टीम नेपाल में कारोबार करने के लिए दूतावास का आईडी कार्ड और लाइसेंस बनाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
दूतावास की पांच सदस्यीय टीम भैरहवां पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नागरिकों को नेपाल में रोजगार व नौकरी के लिए परिचय पत्र सहित लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भैरहवां में होगी। इसके लिए रूपनदेही जिले के भैरहवा में काठमांडू नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की पांच सदस्यीय टीम भैरहवां पहुंची है। नेपाल में काम करने के लिए भारतीय दूतावास का प्रमाणित परिचय पत्र होना नेपाल में अनिवार्य कर दिया गया है।
शनिवार सुबह नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत के इच्छुक व्यक्तियों को लाइसेंस बनवाने के लिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की पांच सदस्यीय टीम भैरहवा पहुंच पहुंची। दूतावास की टीम दो दिन उद्योग वाणिज्य संघ कार्यालय भैरहवा में रूकेगी और वहीं से व्यापार, नौकरी करने के लिए परिचय पत्र दिए जाएंगे।
टीम में भारतीय दूतावास के सेक्रेटरी आरपी सिंह और काउंसलर ओम प्रकाश, नीरज यादव, कुंदन सिंह और राजेश कुमार हैं। भैरहवा उद्योग वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों विवेक गोयनका, श्रीचंद गुप्ता, पशुपति कांदू, जया उपाध्याय, नलिन न्योपाने, सुनील, दिलीप और मनोज त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया।