{"_id":"63ec6b754ffb08398a028205","slug":"man-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 15 Feb 2023 10:49 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:49 AM IST
सार
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात में हुई है। अज्ञात वाहन ने मृतक के बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
महराजगंज में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उदितपुर के टोला रामप्रसादपुर निवासी सुग्रीव(40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुग्रीव खाना बनाने का कार्य करता था। बुधवार की शाम को वह घर से फरेंदा में खाना बनाने की बात कह कर निकला था। उसने परिवार के सदस्यों से रात में घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
खाना बनाने के बाद वह अपने घर रामप्रसादपुर के लिए निकला कि बाजारडीह के पास ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसके परिवार को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना के बाद उसके परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात में हुई है। अज्ञात वाहन ने मृतक के बाइक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।