फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mamma... Ma'am was doing dirty acts in the school.

Maharajganj News: मम्मा... स्कूल में गंदी हरकतें कर रही थी मैम

Fri, 19 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mamma... Ma'am was doing dirty acts in the school.
स्कूल में हड़कंप : मां की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

पुलिस बोली- सीसीटीवी की करेंगे जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। एक निजी स्कूल की शिक्षिक पर चार साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने इसबात की शिकायत नौतनवां के एसडीएम से की है। पीड़ित मां ने एसडीएम को बताया है कि बेटी ने स्कूल से घर आकर बताया कि मैम (शिक्षिका) ने पहले उसके गाल को छुआ, गंदी हरकतें करने लगीं...। एसडीएम ने मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी है। जबकि पुलिस का कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी की जांच के बाद ही इस मामले कुछ कह पाना संभव होगा। उधर, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में खलबली मची हुई है।
जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी चार साल की बेटी कस्बे के एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। दाई बच्ची को स्कूल छोड़ने व लाने जाती हैं। बुधवार को दाई किसी कारण वश बच्ची को लेने नहीं जा पाई। स्कूल में छुट्टी होने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। काम में व्यस्त होने के कारण वह फोन नहीं उठा पाईं। जब काॅल बैक किया, तब बताया गया कि आपकी बच्ची को कोई ले गया है। कुछ समय बाद जब बच्ची घर नहीं आई तो अपनी सास को स्कूल भेजा।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सास ने जब स्कूल के काउंटर पर पता किया तो कहा गया कि परेशान मत होइए, हम दिखवाते हैं। उसके बाद बच्ची को खोजने के लिए दो दाई को भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों दाई बच्ची को लेकर आ गईं। सास बेटी को लेकर घर आ गईं। बेटी भी खाना खाकर सो गई। रात में उससे पूछा गया कि इतनी देर तक कहां थी तो उसने बताया कि मैम उसके साथ गंदी हरकतें कर रही थी। वह फोन पर बात कर रही थी। पूछने पर बताया कि आपके मम्मी-पापा से बात कर रही हूं। बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल के पास शिकायत करने गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
स्कूल में जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। पूरी तरह से जांच के बाद मामला सही पाया गया तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सत्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष नौतनवां
...
आरोप बेबुनियाद है। स्कूल की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद सत्यता सामने आ जाएगी। स्कूल में पूरे अनुशासन में बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
प्रधानाचार्य, निजी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed