फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Make payment to MNREGA workers on time'

‘मनरेगा श्रमिकों को समय से कराएं भुगतान’

Fri, 16 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Make payment to MNREGA workers on time'
‘मनरेगा श्रमिकों को समय से कराएं भुगतान’
विज्ञापन

महराजगंज। मनरेगा योजना के तहत जिले में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को मानक व गुणवत्ता पूर्वक कराते हुए समय से मजदूरी का भुगतान भी करें। योजना के तहत जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उसका स्थलीय सत्यापन अवश्य कराया जाए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये बातें सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों को एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश सचिवों को दिए। सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण की धीमी प्रगति को भी सुधारते हुए एक सप्ताह में कार्य को पूरा कराएं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कायाकल्प योजना के तहत एक से पांच तारीख के बीच पांच विद्यालयों के निरीक्षण के लक्ष्य को अवश्य पूरा करें। ऑनलाइन पर्यवेक्षण में वह दिखना चाहिए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता सिंचाई, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल एवं स्वत: रोजगार कार्यालय के जिला मिशन प्रबंधक से स्पष्टीकाण तलब किया गया है। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, सभी बीडीओ, एपीओ, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed