फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   makar sankranti parve

गुरु गोरक्षनाथ में खिचड़ी चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु

Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti parve
महराजगंज के गोपालपुर मिनी गोरखनाथ मन्दिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब। - फोटो : MAHARAJGANJ
गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

महराजगंज। मकर संक्रांति का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने चौक बाजार एवं नेपाल के गोपलापुर गांव में बाबा श्री गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर परिवार की मंगल कामना की। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा। दूर दराज से आए लोगों ने अटूट श्रद्धा के साथ खिचड़ी चढ़ाई।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। लोगों ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर खिचड़ी चढ़ाई। मेले में झूला, ब्रेक डांस झूला, चकरी, ट्रेन, जंपिंग झूला आदि का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। मंदिर के पुजारी बाबा त्यागी नाथ उर्फ फलाहारी बाबा ने बताया कि मकर संक्रांति पर प्राचीन काल से ही यहां पर मेला आयोजित होता है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आते हैं। सदर तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने पुलिस के साथ मेले का जायजा लिया। उधर, मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से जाम लग गया। ठेकी चौराहे, ओबरी चौराहे व सोनाड़ी खास मार्ग पर जाम से लोगों को आने जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नेपाल में खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु
ठूठीबारी। भारत नेपाल सीमा पर बसा गोपालपुर गांव मिनी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्री गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए नेपाल के भी श्रद्धालु बुधवार की भोर से ही मंदिर पहुंचे। सबसे पहली खिचड़ी नेपाल के पूर्व राज्य गृहमंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने चढ़ाई। मंदिर के पुजारी रामसूरत वर्मा ने बताया कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की तरफ से रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूला एवं अन्य मनोरंजन की व्यवस्था है। मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ठूठीबारी, रामनगर, धरमौली, सड़कहवां, किसुनपुर, डगरुपुर, गडौरा, बरगदवां आदि क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालु को कतारबद्ध करके खिचड़ी चढ़ाने में मदद की। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष रूप नारायण मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, अर्जुन वरुण, सीताराम, राम बचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं ने खूब की पतंगबाजी
महराजगंज। मकर संक्रांति पर बच्चों व युवाओं ने पतंगबाजी का आनंद उठाया। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह बच्चे डोरेमान, नोबिता, हैप्पी न्यू ईयर, ध्रुव आदि चित्र बने पतंग उड़ाते नजर आए।

मकर संक्रांति पर्व पर प्रत्येक वर्ष पतंगबाजी होती है। इसमें युवा हों या फिर बच्चे, सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और उसका आनंद उठाते हैं। दुकानदारों ने सुबह से ही बच्चों की मांग को देखते हुए पतंगों की बड़ी रेंज सजा रखी थी। नगर के सक्सेना चौक पर बड़ी संख्या में बच्चे पतंग खरीदते नजर आए। इसके बाद बच्चे खुले जगह अथवा मकान की छत पर पहुंचे और पतंग उड़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ जगहों पर युवाओं के बीच पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed