फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: Department busy in increasing the interest of government employees in sports

Maharajganj News: खेल में सरकारी कर्मियों का रुझान बढ़ाने में जुटा विभाग

Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: Department busy in increasing the interest of government employees in sports
- आठ अगस्त के सिविल ट्रायल में कर्मियों की संख्या बढ़ाना लक्ष्य, अबतक सिर्फ क्रिकेट के लिए आते ट्रायल में रहे हैं कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। सिविल सर्विसेज खेल स्पर्धा में सरकारी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए इस बार क्रीड़ा विभाग ने ताकत झोंक रखी है। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने खिलाड़ियों को भेजने के लिए न सिर्फ सभी विभागों को पत्र जारी किया है, बल्कि वह खुद जाकर विभागाध्यक्षों को इसके लिए जागरूक करने में जुटी हैं। जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अगस्त को होगा।
सरकारी कर्मचारी जो खेलों के प्रति रुचि तो रखते हैं, लेकिन वक्त नहीं निकाल पाते, ऐसे लोगों को शासन ने एक मौका दिया है। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल होना है। इसके लिए खेल विभाग सरकारी कर्मचारियों के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराएगा। इस खेल स्पर्धा में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जाएगा। साथ ही उन्हें यात्रा भत्ता भी विभाग की ओर से दिया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में केंद्रीय गाइडलाइन के मुताबिक इसमें निगम से जुड़े कर्मचारी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

-----------
आंकड़े बता रहे खेलों की अरुचि
बीते वर्षों के आंकड़े सिविल सर्विसेज खेल स्पर्धा के लिए देखें तो बीते तीन वर्षों में सिर्फ क्रिकेट व फुटबॉल ही दो ऐसे खेल रहे, जिसमें शामिल होने के लिए सरकारी कर्मी ट्रायल का हिस्सा बने। जबकि वाॅलीवॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पाॅवर लिफ्टिंग व हॉकी जैसे खेल भी इस स्पर्धा में शामिल हैं। इन खेलों के प्रति भी इस बार उत्साह बढ़ाने के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी ने मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल न खुलने से खिलाड़ी निराश
जिला स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल न खुलने से बैडमिंटन के शौकीन खिलाड़ी निराश हैं। थनेवा निवासी आशीष अग्रहरि, प्रमोद व मुख्यालय के शास्त्री नगर निवासी शनि प्रजापति व अमित वर्मा बैडमिंटन के शौकीन खिलाड़ी हैं जो खुद को फिट रखने के लिए दैनिक दिनचर्या के साथ एक घंटा समय इस खेल के लिए निकालते हैं। उनका कहना है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल नहीं खुलता। यहां चल रहा कार्य कितना पूरा हुआ यह भी नहीं पता चलता। बैडमिंटन हाॅल बनना शुरू हुआ तो उम्मीद थी कि बारिश व ठंड में बैडमिंटन इंडोर हाॅल में खेल सकेंगे, लेकिन कई महीना बीत गया और इसे अबतक नहीं खोला गया। बारिश का मौसम है। हम लोग इन दिनों खेलने के लिए इनडोर स्थान तलाशते हैं।

-------------
सिविल सर्विसेज खेल स्पर्धा में अधिक से अधिक सरकारी कर्मी ट्रायल का हिस्सा बन सकें, इसके लिए ट्रायल में अधिक से अधिक कर्मियों को शामिल करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। बैडमिंटन हाल कोर्ट को कार्यदायी संस्था ने अभी हैंडओवर नहीं दिया है। हैंडओवर मिलने के बाद इसे खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खोला जाएगा।
- सरिता रानी, जिला क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed