फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: CMO strict on negligence in disposal of IGRS cases

Maharajganj News: आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर सीएमओ सख्त

Tue, 05 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: CMO strict on negligence in disposal of IGRS cases
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में हो रही लापरवाही को लेकर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि तीन अगस्त को जिलाधिकारी की ओर से आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तर पर शिकायतों का समुचित निस्तारण नहीं हो रहा है। कई शिकायतें बिना उचित आख्या (रिपोर्ट) के ही निस्तारित कर दी जा रही हैं, जिसके चलते पोर्टल पर लंबित शिकायतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि सीएमओ शिकायतों की समीक्षा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी इस प्रणाली के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed