{"_id":"65cd351d8369f621970a4674","slug":"maharajganj-tigers-became-champion-in-kabaddi-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115815-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी में महराजगंज टाइगर्स बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी में महराजगंज टाइगर्स बना चैंपियन
Thu, 15 Feb 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के विधानसभा स्तर प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रतिभा की चमक बिखेरी। खराब मौसम भी खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं कर सका। स्पर्धा के दूसरे दिन खेल मैदान पर जोर आइजमाइस देख दर्शक मुग्ध हो गए। स्पर्धा के दूसरे दिन उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार ने कबड्डी फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
खेल संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष वर्ग कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, गोलाक्षेपण व लंबीकूद का फाइनल मैच का आयोजन हुआ। पहले खो-खो का फाइनल खेला गया। इसमें आरके सनसाइन एकेडमी ने प्रिंस चैनपुर को 6-5 से हराया। स्पर्धा में कबड्डी का पहला सेमीफाइनल बारुद गबडुआ व महराजगंज टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें महराजगंज टाइगर्स ने 27-14 के अंतर से जीत दर्जकर फाइल में प्रवेश किया। कबड्डी का दूसरा सेमीफाइनल अंबेडकर पिपरा कल्याण व डीएनआईसी चौक के बीच हुआ। इसमें डीएन आईसी चौक ने 20-3 से जीत दर्ज की। कबड्डी फाइनल का मैच डीएनआईसी चौक व महराजगंज टाइगर्स के बीच हुआ। महराजगंज टाइगर्स ने 19-8 के अंतर से मुकाबला जीत कर विजेता बना। जबकि डीएनआईसी चौक उपविजेता रहा।
लंबी कूद में शुभम शर्मा विजेता व शिवम प्रजापति उपविजेता रहे
लंबी कूद में शुभम शर्मा विजेता व शिवम प्रजापति उपविजेता रहे। ऊंची कूद में निकेश यादव विजेता व शेषमणि उपविजेता बने। गोलाक्षेपण में विपिन मौर्य विजेता व आफताब आलम उपविजेता रहे। वालीबाल का फाइनल इस्लामिक क्लब गबडुआ व उस्मानी क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में फर्स्ट हाफ में इस्लामिक क्लब गबडुआ बढ़त पर रही, लेकिन उस्मानी क्लब ने वापसी किया। आखिरकार मुकाबले को इस्लामिक क्लब गबडुआ ने 11-18 से जीत लिया। इस दौरान सहसंयोजक राजीव द्विवेदी, गोविंद जायसवाल, डाॅ. टीएन गोपाल, बीएन सिंह, अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, अविनाश चौधरी मौजूद रहे।