फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj News: Demonstration of villagers by blocking the road

Maharajganj News: सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 22 Nov 2024 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj News: Demonstration of villagers by blocking the road
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला के कुर्मी टोला के सैकड़ों ग्रामीण बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के खिलाफ सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ उदासीनता का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने चौक-महराजगंज मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से एक घंटा महराजगंज - चौक मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। प्रदर्शन में शामिल मनोज गुप्ता, छुहाड़ा देवी, आकाश, रामप्रीत, मनोज, कृष्णलाल, राजू, रमेश आदि लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व महराजगंज - चौक मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के ठोकर से विद्युत पोल टूट गया था।
विद्युत पोल टूटने से कुर्मी टोले पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति न होने से मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। जिस कारण पैसे का लेनदेन व घर से बाहर कमाने गए परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। गांव में रात को अंधेरे में लोग रहने को विवश हैं। विद्युत पोल टूटने की जानकारी लिखित व मौखिक रूप से अधिकारियों को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया। चौकी प्रभारी अनघ कुमार के अनुसार जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जेई से वार्ता कर विद्युत पोल मंगवाया गया जिससे जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed