{"_id":"635e520f617fd0545e6485b2","slug":"maharajganj-five-killed-23-injured-in-bus-accident-in-nepal-s-nawalparasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: नेपाल के नवलपरासी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: नेपाल के नवलपरासी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत, 23 घायल
Sun, 30 Oct 2022 04:00 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 30 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
रविवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर बस पाल्पा से मनकामना मंदिर जा रही थी। बस में सवार सभी नेपाली नागरिक थे। बस में 28 यात्री सवार रहे। बस दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लोगों को बस से निकालना शुरू किया। पाच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल के पाल्पा जिले के रंभा ग्रामीण नगर पालिका एक हुंगी से मनकामना दर्शन के लिए जा रही बस रविवार सुबह नवलपरासी के बुलिंगटार ग्रामीण नगर पालिका-2 मठर में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें पाच लोगों की मौके पर मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह श्रद्धालुओं को लेकर बस पाल्पा से मनकामना मंदिर जा रही थी। बस में सवार सभी नेपाली नागरिक थे। बस में 28 यात्री सवार रहे। बस दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लोगों को बस से निकालना शुरू किया। पाच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 23 घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पाल्पा पुलिस डीएसपी साजन थापा ने बताया कि मृतकों की पहचान तारा बीके, बिनाया बीके, धानी बीके, देवी गाहा और फुलमाया मांझी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री रंभा एक, चांगलिंग, नायगांव से थे।
विज्ञापन