फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahamaya it poltitecnic convocation

दीक्षांत समारोह में पालीटेक्निक के मेधावियों को मिला सम्मान

Tue, 05 Nov 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahamaya it poltitecnic convocation
महामाया आईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिग्री व मेडल के साथ छात्र व अतिथि। - फोटो : MAHARAJGANJ
अमित, अंकित, महेश को प्रथम स्थान
विज्ञापन

महराजगजं। धनेवा स्थित महामाया आईटी पॉलिटेक्निक में सोमवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन कर विभिन्न वर्ग के अंतिम वर्ष के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग वर्ग में अमित कुमार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंकित यादव तथा कंप्यूटर साइंस में महेश त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया।
प्लेसमेंट अधिकारी देशदीपक सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग वर्ग में अमित कुमार ने पहला, दीपक वर्मा ने दूसरा व सौरभ प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग वर्ग में अंकित यादव ने पहला, फराज मोहम्मद ने दूसरा व रागिनी सिंह ने तीसरा तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग वर्ग में महेश त्रिपाठी ने पहला, राजकमल जायसवाल ने दूसरा व तान्या गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को सम्मानित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि शिक्षा अमूल्य है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से हम स्वयं के साथ-साथ समाज के विकास में भी सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेपी विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा के मूल्यों को उच्च स्तर पर पहुंचाना ही सभी का कर्तव्य होना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद जेल अधीक्षक एके सिंह, क्रीड़ाधिकारी करमवीर सिंह तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संजयमणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रभारी प्रधानाचार्य एमएस कुशवाहा ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान आरपी मौर्या, डॉ. महेंद्र सिंह, जेपी सिंह, एनएल मौर्य, गिरिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा शमां
दीक्षांत समारोह के दौरान इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से शमां बांध दिया। सभी ने एक से बढ़ कर एक गीत, नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed