{"_id":"621528aedd77b976787203af","slug":"maha-yagya-begins-with-kalash-yatra-maharajganj-news-gkp4278260155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के बाद नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के बाद नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलश यात्रा के बाद नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
चौक बाजार। क्षेत्र के मधुबनी प्राचीन शिव मंदिर पर नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से निकली कलश यात्रा के बाद हुआ।
कलश यात्रा मधुबनी से सोनवल, नंदाभार, पिपरा सोनाड़ी, पड़री खुर्द, पिपरिहा गुरुगोविंद राय, मठिया, भूलना, हरपुर, सेमरा, मिठौरा होते हुए भागटार स्थित नहर पर पहुंची।
यज्ञाचार्य उमाशंकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। जल लेकर श्रद्धालु मोरवन होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां कलश स्थापित करने के बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यजमान शंभू नाथ पांडेय, विश्वनाथ यादव, मंगु प्रसाद मौर्य, रमेश गुप्ता, कन्हैया यादव, मनोज पांडेय, भागी गुप्ता, उमा मद्धेशिया, गजेंद्र गुप्ता, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर, बागापार क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भी मंगलवार को धूमधाम से निकली कलश यात्रा के बाद नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राधेश्याम साहनी, राजेश रंजन, रविंद्र जैन, जहीर, दिग्विजय सिंह, जनार्दन साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------
राप्ती नदी के तट पर जल भरने पहुंचे श्रद्धालु
धानी बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा बरगाहपुर के लेहरा स्टेशन के पास आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे निकली। कलश यात्रा करमहा, ढ़ोढ़घाट चौराहा होते हुए धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची। जहां कलश में जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान योगेन्द्र त्रिपाठी, कृष्णमुरारी यादव, विष्णु सागर, जनार्दन यादव, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे। संवाद