फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lucknow team wien match

खिताब पर लखनऊ का कब्जा

Mon, 28 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 28 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team wien match
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। आरडीएसओ क्लब रेलवे लखनऊ और टाउन क्लब पडरौना के बीच हुए मैच में बाजी लखनऊ के खिलाड़ियों ने मारी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख  कैप्टन मानवेन्द्र सिंह ने ट्रॉफी व नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन


रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित स्व.ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांचक रहा। आरडीएसओ क्लब रेलवे लखनऊ और टाउन क्लब पडरौना के खिलाड़ी मध्यांतर तक गोल करने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन कोई भी टीम सफल नहीं सकी।
विज्ञापन


 मध्यांतर के बाद शुरू खेल में लखनऊ के खिलाड़ी धर्मेंद्र निषाद ने मैच का पहला और विजयी गोल 65वें मिनट में किया। लखनऊ टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसके बाद मैच में रोमांच और बढ़ गया। पडरौना के खिलाड़ियों की एक न चली। टीम के जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में दबदबा बनाये थे वह भी लखनऊ के टीम के आगे असहज नजर आ रहे थे। मैच के आखिरी समय तक कोई गोल नहीं कर सके। लखनऊ की टीम ने इस प्रतियोगिता और खिताब पर 1-0 से अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पडरौना के विदेशी खिलाड़ी एरोन को, बेहतर गोलकीपिंग के लिए लखनऊ के पप्पू को, बेस्ट डिफेन्स के लिए लखनऊ के मुकेश सिंह को और बेस्ट स्ट्राइकर के लिये लखनऊ के ही मुरमुर को पुरस्कृत किया गया।


मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका जमाल अहमद और लाइनमैन अनिल यादव व मोहम्मद इलियास ने निभायी। एसओ कोठीभार विक्रम सिंह,चौकी प्रभारी सतीश सिंह ,हाजी इम्तियाज  अहमद, चेयरमैन अशोक जायसवाल, ईओ.एजाज अहमद, पंकज तिवारी, हनुमान जायसवाल, रमेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed