{"_id":"6131141c8ebc3e7a1211f77e","slug":"love-from-social-medea-maharajganj-news-gkp4077246196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मिडिया के जरिए हुआ प्यार, अब रिश्तो में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मिडिया के जरिए हुआ प्यार, अब रिश्तो में दरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, अब आई रिश्तों में दरार
महराजगंज। सीमा पर तैनात एसएसबी के एक एएसआई के प्यार में दिल्ली से एक युवती महराजगंज चली आई। युवती का आरोप है कि जवान ने उससे बात करना बंद कर दिया था। वह शादी के वायदे से मुकर गया जिससे नाराज होकर युवती उसे सबक सिखाने लिए पहुंच आई।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, युवती के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से एएसआई एक युवती को दिल दे बैठा। दोनों में बातें होने लगीं। मोबाइल फोन से शुरू हुई प्रेम कहानी एक साथ रहने के वायदे तक पहुंच गई। दोनों के एक साथ रहने भी लगे। बाद में दोनों के रिश्तों में खटास होने लगी। इसके बाद एएसआई ने युवती से बात करना बंद कर दिया। साथ ही उसे दूर करने की कोशिश करने लगा। इससे युवती नाराज हो गई और उसे ढूंढते हुए महराजगंज पहुंच गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।