फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Long queues for composting

खाद-बीज के लिए लग रही लंबी कतार

Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Long queues for composting
खाद-बीज के लिए लग रही लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के किसान रबी की फसलों की बुआई को लेकर परेशान हैं। उन्हें खाद और बीज लेने के लिए लंबी कतार लगानी पड़ रही है। दिन भर कतार लगाने के बाद भी शाम तक खाद बीज मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। सब काम काज छोड़कर किसान खाद बीज के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। इसके बावजूद बहुत से किसानों को निराशा हाथ लगती है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सदर ब्लाॅक के फरेंदा रोड पर इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही। यहां पहुंचे किसान सुबह ही खाद और बीज लेने के लिए पहुंच गए थे। केन्द्र खुलने से पहले ही कतार लगाकर खड़े हो गए। ज्यों-ज्यों वक्त गुजरता गया, कतार लंबी होती गई। कतार में खड़े किसानों ने बताया कि खेतों से नमी गायब हो रही है। ऐसे में अगर जल्द ही खेतों में रबी की फसलों की बुआई नहीं हुई तो गेहूं व अन्य फसल के बीज का जमाव कम होगा। उनका कहना था कि यहां लंबी लाइन लगी है, पता नहीं कब बीज मिलेगा।

विज्ञापन

बागापार क्षेत्र से आए किसान प्रद्युम्न ने बताया कि वह इफको के किसान सेवा केंद्र पर दूसरी बार बीज लेने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले आए तो बीज नहीं मिला अब दुबारा आए हैं। बोले कि लम्बी लाइन है, पता नहीं कब तक बीज मिलेगा। एक बार तो खेत से नमी गायब हो गई तो फिर पानी चलाकर गेहूं बोने की तैयारी कर रहे हैं। उनके पीछे खड़े बरवा राज गांव के ज्ञानेंद्र प्रसाद को उर्वरक लेना था। उन्होंने कहा कि लाइन में खड़े हुए लगभग आधा घंटा हो गया, पता नहीं कब नंबर आएगा और खाद मिलेगा। महुअवां गांव से आए मन्नू ने कहा कि लाइन में खड़े होकर अपना नम्बर आने का इंतजार कर रहे हैंे। बोले कि जब उनकी बारी आएगी तो खाद मिलेगा। तिलहन और गेहूं की फसल के लिए अब देरी हो रही है। ऐसे में खाद और बीज के लिए लंबी लाइन से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्थियां गांव के सुरेंद्र, जिकुरूल्लाह के अलावा तमाम किसान लाइन में खड़े होकर खाद और बीज मिलने का इंतजार कर रहे थे। इफको के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक हरिप्रसाद मल्ल ने कहा कि यहां किसानों के लिए खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। केंद्र पर आने वाले किसानों को खाद और बीज दिया जा रहा है। जिससे रबी फसल की बुआई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed