{"_id":"57e036fa4f1c1b1a03a8291b","slug":"lklekpalon-procession-pulled-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने निकाला बाइक जुलूस
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। लेखपाल संघ का धरना सोमवार को 22 वें दिन जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर दो बजे तक चला। उसके बाद लेखपालों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। नगर में बाइक जुलूस के दौरान सरकार के खिलाफ लेखपाल नारेबाजी कर रहे थे।
मोटर साइकिल जुलूस मुख्यालय से चल कर नगर के सक्सेना चौक, मऊपाकड़ से धनेवा धनेई होते हुए चिउरहा के रास्ते नगर के विभिनन मांगों से होते हुए पुन: धरना स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष रूदल प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में लेखपालों के तरफ से किया जा रहा विरोध प्रदर्शन व धरने के कारण सरकारी कार्यों का सम्पादन नहीं हो पा रहा है। जिससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए तो पेंशनरों को पेंशन के लिए तथा विभिन्न कार्यों के लिए प्रमाण पत्रों के लिए लोग परेशान है। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी कुम्भकर्णी निंद्रा से जाग नहीं रही है। लगता है कि सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें समझ में आ गया है कि अपनी जायज मांगों को पूरा कराए बिना लेखपाल अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। हमारे लगातार प्रयास की देन है कि सरकार में बैठे लोग रोजाना बैठक कर मांगों को त्वरित निदान करने के लिए लगे हुए है। सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, निचलौल अध्यक्ष गजेन्द्र समेत सभी तहसील अध्यक्षों ने कहा कि मांगों को पूरा कराए बिना धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान इन्द्र कैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्र, जैनुद्दीन, रामबचन, छविराज यादव, दीपक मणि पांडेय, आशुतोष के अलावा तमाम लेखपाल उपस्थित रहे।