फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   live Telecast Shows

सीएम योगी का शपथ ग्रहण

Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
live Telecast Shows
योगी के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखा
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण जिले में विभिन्न स्थानों पर देखा गया। चहुंओर उत्सव जैसा माहौल रहा। शहर से लेकर भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों तक लोगों ने सीधा प्रसारण देखा।
सक्सेना चौक पर सीधा प्रसारण देख रहे लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छे काम, सख्त कानून व्यवस्था एवं गरीबों के हित के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत सत्ता में फिर आई। दुर्गा मंदिर के बगल में भी लोग बैठकर टीवी सीधा प्रसारण देख रहे थे। इसके अलावा अन्य स्थानों लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। चौक बाजार कस्बे में लोगों ने जुलूस निकालकर हर्ष प्रकट किया। इस दौरान डॉ. हरेंद्र यादव, रमेश, डॉ. सरोज रंजन, शेषनाथ, प्रमोद सिंह, सपना सिंह, सुनील यादव, दीपेंद्र यादव, निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कीर्तन का आयोजन
ठूठीबारी। योगी आदित्यनाथ को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्साह है। समर्थक अपने-अपने तरीके से उत्सव मना रहे हैं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर केवटानी टोले के शिव मंदिर में भाजपा नेता अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में गांव के तमाम लोगों के साथ मंदिर पहुंच पूजा की। इसके साथ ही गांव के लोगों ने 12 घंटे के लिए अखंड हरि-कीर्तन आयोजन किया। इस मौके पर अजय शंकर सिंह, आशीष रौनियार, पंचम प्रजापति, इंद्रजीत साहनी, संतोष यादव, योगेंद्र प्रसाद, नागेश्वर यादव, शंभू साहनी, अनिरुद्ध साहनी, वाल्मीकि साहनी, योगेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की
नौतनवां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर शुक्रवार को चेयरमैन गुड्डू खान ने लोगों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान शाहनवाज खान, रामवृक्ष प्रसाद, मो. शकील, रोहित चौहान, प्रमोद पाठक, राजेश बॉयड, धीरेंद्र सागर, राजकुमार गौड़, छोटू जायसवाल, अमित जायसवाल, खुर्शेद आलम, पप्पू पाठक, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन
निचलौल। क्षेत्र के बुढ़ाडीह कला गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह पर लोक कल्याण के लिए पूजन किया। पूजन पंडित संजय पांडेय के द्वारा कराया गया। इस अवसर धनंजय कसौधन, सिद्धार्थ तिवारी, विशाल तिवारी, प्रभाकर कसौधन, नथुनी कसौधन, विजय शंकर पटेल, शिवानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed