{"_id":"6144d1fe8ebc3e35e94a697d","slug":"light-rain-in-district-sesion-fair-maharajganj-news-gkp409596863","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश होने के साथ ही मौसम रहा सुहावना 16-40-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश होने के साथ ही मौसम रहा सुहावना 16-40-25
विज्ञापन
जनपद में हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहाना
महराजगंज। जिले में शुक्रवार की दोपहर तक हल्की बारिश होने के साथ ही मौसम सुहावना रहा। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व की दिशा से करीब 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली जिससे हवा में पर्याप्त मात्रा में नमी बनी रही। इससे जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, अगेती फसल लगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इन दिनों बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके चलते जिले में आगामी सोमवार को फिर से तापमान में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। वही, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। इन दो दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि सोमवार को एक बार फिर से जिले में मौसम करवट लेगा। जिसका असर दो तीन दिनों तक रहेगा। क्योंकि वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम के तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका सबसे पहले असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा। उसके बाद इसका असर जिले में देखने को मिलेगा। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
किसानों को हो सकता नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र मनिकापुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि इन दिनों हो रही बारिश से किसानों को नुकसान होने की संभावना है। क्योंकि खेतों में जलभराव होने के चलते सितंबर माह के प्रथम पखवाड़े में लगाई जाने वाली तोरिया, लाही के साथ फूल गोभी की नर्सरी को नुकसान पहुंच सकती है। अगेती फसल गिर कर बर्बाद होने की आशंका है। वहीं देर से होने वाले धान की फसलों में लगने वाले फूल गिरने से 75 फीसदी तक पैदावार कम हो सकती है।