फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard

विद्युत उपकेंद्र में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

Mon, 16 Sep 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
leopard
विद्युत उपकेंद्र पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर लाठी-डंडे के साथ पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : MAHARAJGANJ
विद्युत उपकेंद्र में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत
विज्ञापन

तेंदुआ तथा उसके दो शावकों के पद चिह्न दिखे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा/कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा खुर्द विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की रात कहीं से भटक कर तेंदुआ आ गया। कर्मचारी ने भगाने की कोशिश की तो तेंदुआ तेजी से उसकी ओर चला। अपनी ओर आते देख कर्मचारी ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद कर्मचारी ने अपने उच्चाधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं रेंजर ने जांच पड़ताल शुरू की। तेंदुए के आने की सूचना से कर्मचारियों के अलावा कस्बे व अगल-बगल के ग्रामीण सहमे हुए हैं।

सिसवा कस्बे के गोपाल नगर निवासी अनिरुद्ध गोंड़ ग्राम सभा सिसवा विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर तैनात हैं। शनिवार को अनिरुद्ध ड्यूटी पर तैनात थेे। रात 11 बजे के बाद अनिरुद्ध सब स्टेशन के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ धुलने के लिए कमरे से बाहर निकले तो रात का समय होने के कारण बाहर रोशनी कम थी। हैंडपंप के पास कोई जानवर खड़ा था और उसकी आंखें चमक रही थीं। अनिरुद्ध ने जब आगे बढ़ कर उसे भगाने की कोशिश की तो वह गुर्राते हुए उनकी ओर बढ़ने लगा। जिसके बाद अनिरुद्ध भागकर कमरे में जा पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद अनिरुद्ध ने अपने सहयोगियों सहित उपखंड अधिकारी अरुण कुमार यादव, अवर अभियंता तुषार सिंह को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में लाइनमैन संजय कुमार खरवार, कन्हैया प्रसाद, प्रद्युम्न यादव, शुभम खरवार, सिसवा खुद निवासी सोनू शर्मा सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कोठीभार थाने की पुलिस को दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र यादव व डायल 100 के सिपाहियों ने टार्च जलाकर तेंदुए को खोजना शुरू कर दिया। रेंजर सूर्यबली यादव ने बताया कि तेंदुआ तथा उसके दो शावकों के पद चिह्न दिखे हैं। इससे उनके आने की पुष्टि हो रही है। उसकी तलाश की जा रही है। सभी लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed