फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard left in the northern square jungle in the night

रात में उत्तरी चौक जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ

Wed, 19 Dec 2018 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard left in the northern square jungle in the night
रात में उत्तरी चौक जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के क्रम में सोमवार को रात करीब 12.30 बजे तेंदुए को सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया। तेंदुए को जब जंगल में छोड़ने के लिए पिंजड़े का गेट खोला गया तो वह करीब आधे घंटे तक उसी में बैठा ही रहा। पिंजरे से वह बाहर नहीं निकल रहा था। वनकर्मियों ने   किसी तरह सावधानीपूर्वक उसे पिंजरे से बाहर निकाला तो वह जंगल में भाग गया।
विज्ञापन


कजरी गांव के पास रोहिन नदी के किनारे झाड़ी व फंदे में फंसे तेंदुए को दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने रविवार की रात करीब 11 बजे  बाहर निकाला था। उसके बाद सतर्कता पूर्वक उसे लक्ष्मीपुर रेंज परिसर लाया गया। फंदे में फंसे तेंदुए की स्थिति देख प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने न केवल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी बल्कि लखनऊ चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉक्टर उत्कर्ष व दुधवा टाइगर रिजर्व फारेस्ट के चिकित्सक दयाशंकर से संपर्क साधा तथा आवश्यक टिप्स भी लिए।डीएफओ ने फंदे में फंसे तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व फारेस्ट के चिकित्सक डॉक्टर दयाशंकर को महराजगंज बुला भी लिया। डीएफओ सोमवार को चिकित्सक के साथ लक्ष्मीपुर रेंज कार्यालय पहुंचे। चिकित्सक एवं डीएफओ ने तेंदुए को देखा। सबसे पहले उसका फंदा काटा व मेेडिकल परीक्षण किया। चिकित्सक ने मेडिकल रिपोर्ट में तेंदुए को स्वस्थ बताया। इसके बाद डीएफओ ने तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पूर्वी वृत्त गोंडा को पत्र भेजा। उन्होंने अन्य उच्चाधिकारियों से भी वार्ता की और तेंदुए को जंगल में छोड़वाने के संबंध में अनुमति ली। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के क्रम में डीएफओ सोमवार की रात करीब दस बजे लक्ष्मीपुर रेंज पहुंचे तथा तेंदुए को उत्तरी चौक रेंज में ले जाने की तैयारी में जुट गए।डीएफओ पिंजर सहित तेंदुए को लेकर करीब पौने बारह बजे उत्तरी चौक रेंज पहुंचे। तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए जब पिंजड़े का गेट खोला गया तब भी तेंदुआ पिंजड़े में ही बैठा रहा। बाद में किसी तरह तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की गई तो वह करीब 12.30 बजे रात को पिंजड़े से निकल कर जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed