फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard attaked on animals

बड़हरा चरगहां में तेंदुए ने बछड़े, बकरी को बनाया शिकार

Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
leopard attaked on animals
बड़हरा चरगहां में तेंदुए ने बछड़े, बकरी को बनाया शिकार
विज्ञापन

कोठीभार। क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में शनिवार को देेर शाम तथा बीती रात एक तेंदुए ने बछड़े व बकरी को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने आग की लपटों को दिखाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा।
इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने फोन से प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को दी। क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की हिदायत दी। ग्राम सभा बड़हरा चरगहां के ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को देर शाम ग्राम सभा के ताल टोला निवासी ओम प्रकाश राय के बागीचे में जंगल से आए तेंदुए ने एक छुट्टा बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह खेत के तरफ गए ग्रामीणों ने मृत बछड़े को देख तेंदुए के आने की पुष्टि की।
विज्ञापन

उसके बाद फिर रविवार की देर रात करीब बारह बजे जंगल से आया तेंदुआ कचहरी टोला निवासी मलखा कुशवाहा के घर में झोपड़ी फाड़कर अंदर घुस गया और बकरी को अपना शिकार बना लिया। बकरी की आवाज सुन दूसरे कमरे में बाहर निकले मलखा ने तेंदुए को देख चिल्लाना शुरू कर दिया। मलखा की आवाज सुन गांव केलल्ला मुसहर, तिलकधारी प्रसाद, पलटू, विजय, वीरेंद्र, रामरेखा, बहादुर, इंद्रजीत व राम अवध अपने-अपने हाथों में लाठियां, डंडे व आग की लपटों को लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा मलखा के घर पहुंच कर उनका हाल जाना। निचलौल रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मौके पर संबंधित वन दरोगा व कर्मियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed