फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   leopard attack in ramchandrahi

रामचंद्रही में तेदुए के हमले में चार लोगों घायल

Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
leopard attack in ramchandrahi
रामचंद्रही में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल
विज्ञापन

निचलौल(महराजंगज)। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के रामचंद्रही गांव में मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे केले के खेत में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल चार लोगों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वन विभाग के हाथ नहीं लगा। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीण केशव मौर्य, बबलू, दिनेश, राजू सहानी, पिंटू व संतोष ने बताया कि गांव के संदीप (25) अपने छोटे भाई राजन (20) व एक मजदूर सुदर्शन (30) एवं अन्य लोगों के साथ गांव से सटे अपने केले के खेत में रस्सी बांध रहे थे। जहां पर शिकार की तलाश में तेंदुआ छिपा था। इसी बीच तेंदुआ मौका पाकर राजन पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में संदीप (25), राजन (20), गजेंद्र (18), गणेश गौड़ (19) घायल हो गए। हमला करने के बाद वह गन्ने के खेत में छिप गया। वही घटना के बाद शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज निचलौल सीएचसी में कराया जा रहा है। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद ली गई, लेकिन पकड़ में नहीं आया। तेंदुए के जंगल की ओर जाने का अनुमान है। जंगल से सटे ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा कि वह शाम होते ही अपने अपने घरों पर चले जाएं। अंधेरे में घर से बाहर न जाएं। कृषि कार्य के लिए कई लोगों के साथ खेत की तरफ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed