फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekpalon encompass enters second day

लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 24 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Wed, 24 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon encompass enters second day
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 उप्र. लेखपाल संघ मांगो को लेकर तहसीलों के साथ जिला मुख्यालय पर बुधवार दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। और अपनी छ: सूत्री मांगों को पूरा न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूदल प्रसादन ने कहा कि यह धराना आगामी 29 अगस्त तक चलेगा। यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लेखपाल इस धरने को आंदोलन का रूप देंगे। कहा कि इस  दौरान लेखपाल किसी भी सरकारी कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

पूर्व खंड मंत्री किशोर प्रसाद ने कहा कि लेखपालों की मांगे जायज है।  प्रदेश सरकार को इस पर अविलंब ध्यान देना चाहिए। जिला मंत्री भगवान ने कहा कि लेखपालों की नैतिक जिम्मेदारी है कि आपने हक के लिए संघर्ष करें। यही संघर्ष प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों के समस्याओं के निस्तारण के बारे में मौन है लेखपाल भी इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। 

इस दौरान श्रवण पटेल, अनवारूल्लाह खां, गजेंद्र भारती, रामप्रसाद पांडे, इन्द्र कैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्रा, जैनुद्दीन, रामबचन, जयप्रकाश, अनवर अली सहित भारी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed