{"_id":"57c1e29b4f1c1b4a38d50061","slug":"lekhpal-rigid-to-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर लेखाल संघ का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मांगों को लेकर शनिवार को चौथे दिन भी लेखपाल संघ का धरना कलेक्ट्रेट के समक्ष जारी रहा। जिलाध्यक्ष रुदल प्रसाद ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। यह आंदोलन महीनों चल सकता है। इसके लिए सभी लेखपाल कमर कसकर तैयार रहें। श्रवण पटेल ने कहा कि छह माह से प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से संवर्ग से संबंधित मांग पत्र प्रदेश सरकार को दिया जा रहा है। लेकिन सरकार की हठधर्मिता की वजह से लेखपाल संघ आंदोलन के लिए बाध्य हुआ।
सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि शुक्रवार को राजस्व परिषद के चेयरमैन और मुख्य सचिव ने वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन वार्ता विफल रही। हमें अपने आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा। इसके लिए सभी लेखपाल तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के नारे के साथ आंदोलन का बिगुल बजा चुका है। ऐसे में सफलता निश्चित है। पूर्व खंड मंत्री किशोर प्रसाद ने भी मांगों को जायज ठहराते हुए धरने पर उपस्थित लेखपालों को उत्साहित किया।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, राम प्रसाद, पांडेय, गजेंद्र भारती, अनावरुल्लाह खां, दीपक मणि पांडेय, इंद्रकैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।