फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   left exam 1523 students

यूपीटीईटी : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग में 1,523 ने छोड़ा पेपर

Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
left exam 1523 students
- डीएम- एसपी व अन्य जिम्मेदारों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिया दिशानिर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण व पारदर्शीपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में जिले भर के केंद्रों पर पंजीकृत 17,718 परीक्षार्थियों में से 16,195 परीक्षा दी, जबकि 1,523 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता समेत सचल दल व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों पर भ्रमण कर परीक्षा की शुचिता को जांचने का कार्य किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 23 परीक्षा केेंद्रों पर प्रथम पाली में हुई प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए पंजीकृत 10,914 परीक्षार्थियों में से 9,997 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 917 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 6,804 परीक्षार्थियों में से 6,198 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जबकि 606 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा गया था। सभी केंद्रों के मुख्यद्वार पर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी कराई गई तथा जांच के उपरांत ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट व शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न कराने में अहम योगदान दिया। सेक्टर, जोनल व सचल दल टीम ने भी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखने का कार्य किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने प्रथम पाली में नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल, डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय व दिग्विजयनाथ इंटर कालेज चौक का तथा दूसरी पाली में नगर के जीएसवीएस इंटर कालेज, जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज, फरेंदा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
लेटलतीफी में कई की छूटी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले से प्रवेश बंद किए जाने की बात कही गई थी। ऐसे में बहुत से परीक्षार्थी लेटलतीफी की वजह से परीक्षा देने से वंचित रह गए। वे परीक्षा देने के लिए जिम्मेदारों से जिरह करते रहे, मगर नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। शास्त्री नगर निवासी अमित ने बताया कि थोड़ी सी देर होने की वजह से वह परीक्षा में बैठने से वंचित रह गए।
----------------------------
बसों के लिए करना पड़ा इंतजार
परीक्षा के लिए बसों के सहारे पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। गोरखपुर व निचलौल मार्ग के लिए स्थिति ठीक थी मगर फरेंदा व अन्य आफ रुट पर जाने वाले परीक्षार्थियों को काफी समस्या उठानी पड़ी। परीक्षार्थी सविता ने बताया कि उसे सिसवा की तरफ जाना है, मगर बस न होने की वजह से परेशानी हो रही है।

----------------------------
परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा वाहनों का जमावड़ा
परीक्षा के लिए दूरदराज से स्वयं के वाहनों से पहुंचे लोगों की वजह से केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा भी लग गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद मऊपाकड़ समेत कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस व यातायात कर्मियों के सहयोग से आधे घंटे से अधिक समय बाद स्थिति को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed