{"_id":"6713a51c802a3f5e1f01bf26","slug":"lawyers-closed-the-gate-complainants-returned-disappointed-from-samadhan-diwas-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133914-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वकीलों ने बंद किया गेट, समाधान दिवस से मायूस लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वकीलों ने बंद किया गेट, समाधान दिवस से मायूस लौटे फरियादी
Sat, 19 Oct 2024 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अधिवक्ता तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और फरियादियों को समाधान दिवस में जाने नहीं दिया। मायूस होकर फरियादी लौट गए। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर अड़े रहे। उसके बाद एसडीएम सीओ तहसील सभागार से चले गए।
अधिवक्ता चार सूत्री मांगों को लेकर नौ अक्तूबर से तहसील परिसर में कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अधिवक्ता मुख्य द्वार पर बैठ कर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और वहीं धरने पर बैठ गए। समाधान दिवस में आए फरियादियों को अंदर नहीं जाने दिए, जिससे लोग मायूस होकर लौट गए।
कुछ महिला फरियादियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं ने उन्हें भी रोक दिया। उसके बाद एसडीएम तथा सीओ अधिवक्ताओं से समाधान दिवस में जाने देने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता नहीं माने उसके बाद लोग लौट गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी शुक्रवार को कार्रवाई न होने से अधिवक्ता आक्रोशित हैं जिसके कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को अंदर नहीं जाने दिया। समाधान दिवस समाप्त होने के बाद अधिवक्ता एसडीएम सीओ तथा अन्य अधिकारियों को घेर लिए बाहर नहीं निकलने दे रहे थे उसके बाद जाने दिया।
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि एसडीएम ने शुक्रवार तक का समय लिया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई की जिसकी वजह से तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर साधू शरण मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रेयाज अहमद, वीरेंद्र नाथ पांडेय, रविन्द्र त्रिपाठी, दयानंद यादव, शमसुद्दीन खान, मनोज मिश्रा, प्रभाकर, राजेश श्रीवास्तव, अमित सिंह, विजय प्रकाश यादव, संतोष पांडेय, जय प्रकाश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।