{"_id":"58a354cd4f1c1b110dd84863","slug":"last-day-21-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 21 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 21 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पर्चा दाखिल करते सपा-कांग्रेस गठबंधन के आलोक प्रसाद साथ में पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अख्तर अब्बासी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। विधान सभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अंतिम दिन भाजपा, बसपा व सपा कांग्रेस गठबंधन समेत 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा से जयमंगल, बसपा ने निर्मेष मंगल व सपा कांग्रेस से आलोक प्रसाद ने पर्चे दाखिल कर दिए।
फरेंदा में शशिभूषण ने लोकदल से नामांकन किया। इनके पास 1,81,000 तथा पत्नी के पास 5,32,000 रुपये हैं। 20 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि और पांच लाख का आवासीय भवन है। इन पर दस लाख रुपये का ऋण है। एमएससी पास शशिभूषण स्वरोजगारी हैं। फरेंदा से ही गोविंद दास ने निर्दल नामांकन किया। सातवीं तक पढ़े गोविंद दास के पास 2112272 की संपत्ति है। नौतनवा सीट से कामिनी जायसवाल ने आल इंडिया मजलिस-ए इस्तेहादुल मुस्लिमीन से नामांकन किया है। इनकी शिक्षा एमए है।
सिसवा विधान सीट से मुनेश्वर कुमार पटेल ने बहुजन मुक्ति पार्टी से नामांकन किया है। इनके पास 1,11,500 नकदी और 60 लाख रुपये की कृषि भूमि है। एमए पास मुनेश्वर वह एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। पनियरा से संतोष ने निर्दल नामांकन किया। ये स्वयं सब्जी का व्यवसाय करते हैं। महराजगंज से आलोक प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नामांकन किया है। इनके पास रुपये 1598082, पत्नी के पास 1312500, एक आश्रित के पास 49400 रुपये हैं। 62 लाख रुपये की कृषि भूमि, 34 लाख रुपये की गैर कृषि भूमि तथा एक करोड़ 94 लाख रुपये का वाणिज्यिक भवन तथा 35 लाख रुपये मूल्य का आवासीय भवन है। इन पर 4.5 लाख की देयता है। स्वयं किसान हैं तथा इनकी शैक्षिक योग्यता बीकॉम है।
विज्ञापन
महराजगंज से निर्मेश मंगल ने बसपा से नामांकन किया है। इनके खिलाफ आईपीसी एवं एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। चल संपत्ति स्वयं के पास रुपए 724255 तथा पत्नी के पास 464167 आश्रित एक पास 19813 रुपए है। कृषि भूमि रुपए 9 लाख रुपए की कृषि भूमि है। 15 लाख का आवास है। स्वयं कृषि कार्य करते है तथा शैक्षिक योग्यता एमए है।
महराजगंज से पुष्पलता ने निर्दल नामांकन किया है। महराजगंज से मनोज कुमार कन्नौजिया ने नामांकन किया है। इनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है। सदर विधान सभा से ही सुनील ने नामांकन किया है। इनकी शैक्षिक योग्यता बीएचएमएस हैं तथा प्रैक्टिस करते हैं। सदर विधान सभा से साधुशरण ने बहुजन मुक्ति पार्टी से नामांकन किया है। सीजेएम कोर्ट में आपराधिक मुकदमा है। एमए पास साधुशरण मजदूरी करते हैं।
फरेंदा से राज कुमार निषाद ने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से नामांकन किया है। स्नातक तक पढ़े राजकुमार कारोबारी हैं। इसी विधान सभा क्षेत्र से नागेंद्र नाथ ने बहुजन मुक्ति पार्टी से नामांकन किया है। नौतनवा से शंभू प्रसाद प्रजापति ने बहुजन मुक्ति पार्टी से नामांकन किया है। वह वकालत करते हैं। पनियरा से उमेश ने निर्दल नामांकन किया है। आठवीं पास उमेश कृषक हैं। पनियरा से शत्रुघ्न उर्फ शत्रुघ्न सिंह निषाद ने अभय समाज पार्टी से नामांकन किया है।
स्नातक तक शिक्षित शत्रुघ्न सब्जी का व्यवसाय करते हैं। इसी विधान सभा से प्रफुल्ल ने निर्दल नामांकन किया है। इनके पास 99100 नकदी, 25 लाख की 94.50 डिस्मिल जमीन और पांच लाख रुपये मूल्य का आवास है। इन पर साठ हजार रुपए की देयता है। शैक्षिक योग्यता इंटर है। तथा कृषक है। इसी विधान सभा क्षेत्र से जनार्दन पुत्र कैलास उम्रं 35 वर्ष ग्राम बड़वार कमासिन खुर्द पनियरा से निर्दल नामांकन किया है। चल सम्पत्ति स्वयं के पास रुपए 480828 तथा पत्नी के पास रुपए 1120000 है। कक्षा आठ पास है तथा श्रमिक है। सिसवा से हरीश चन्द्र ने राष्ट्रीय लोकदल से नामांकन किया है। चल सम्पत्ति स्वयं के पास रुपए 1.54 लाख है। बीस लाख रुपये की सम्पत्ति है। साक्षर हरीश चन्द्र समाज सेवा करते हंै। इसी विधान सभा क्षेत्र से दिग्विजय ने अंबेडकर समाज पार्टी से नामांकन किया है।
साक्षर दिग्विजय मजदूरी करते हंै। इसी विधान सभा क्षेत्र से यश त्रिपाठी पुत्र जीएन त्रिपाठी ने पीस पार्टी से नामांकन किया है। एसीजेएम बिजनौर न्यायालय, एडीजे मथुरा न्यायालय सहित विभिन्न अउालतों में इनके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। चल सम्पत्ति स्वयं के पास 50 लाख तथा पत्नी के पास 43 लाख है। स्नातक है तथा सामाजिक कार्य करते है। महराजगंज से जयमंगल ने भाजपा से नामांकन किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय महराजगंज में आपराधिक मुकदमा चल रहा है। इनके पास 1503129 तथा पत्नी के पास 375999 रुपये हैं। 72.06 लाख रुपये की कृषि भूमि, एक लाख रुपए की गैर कृषि भूमि तथा बीस लाख रुपये का आवास है।
देयता रुपये 412488 है। जूनियर हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त जय मंगल नौकरी करते हैं। इसी विधान सभा क्षेत्र से संत कृपाल ने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से नामांकन किया है। स्वयं के पास बत्तीस हजार तथा पत्नी के पास 66 हजार नकदी है। पांच लाख रुपये मूल्य का आवास है। बीए हैं और मजदूरी करते है। इसी विधान सभा क्षेत्र से राम अशीष ने निर्दल नामांकन किया है। स्वयं के पास रुपये 118640 तथा पत्नी के पास 4200 नकदी है। 340000 रुपये की कृषि भूमि और आवास है। इनकी शैक्षिक योग्यता इंटर है और ये रोजगार करते हैं।