{"_id":"627eaabf5a993065905aa605","slug":"lapata-kishori-found-in-dance-party-maharajganj-news-gkp436769423","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोरी आर्केस्ट्रा में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता किशोरी आर्केस्ट्रा में बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोरी आर्केस्ट्रा में डांस करती मिली
नौतनवां ( महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव की लापता किशोरी को नौतनवां पुलिस ने एक आर्केस्ट्रा कंपनी से मुक्त करा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 6 मई को घर से लापता हो गई थी। पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी का पता लगाने में जुटी थी। किशोरी के परिजनों द्वारा शनिवार सुबह बघेला नदी के किनारे किशोरी का दुपट्टा और चप्पल मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने नदी में जाल डलवाया था, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका था। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस को नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के आर्केस्ट्रा कंपनी में डांस करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को मुक्त करा लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि लापता किशोरी मिल गई है।