{"_id":"5a91b8b54f1c1bdd0b8b5c5f","slug":"land-will-be-purched-for-muncipal-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डंपिंग के लिए नगर पालिका खरीदेगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डंपिंग के लिए नगर पालिका खरीदेगी जमीन
Maharajganj
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amar ujala
महराजगंज। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बोर्ड ने निर्णय लिया कि नगर में कूड़ा डंपिंग के लिए नगर पालिका जमीन खरीदेगी। इसके लिए बोर्ड प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजेगा। मंजूरी मिलने पर जमीन की खरीदारी होगी। हर वार्ड में एक-एक तथा पांच सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान लगाया जाएगा। इस बीच पिछली कार्रवाई की पुष्टि भी की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि सात मार्च को पालिका के टैक्सी स्टैंड की तथा जलकल परिसर में स्थित पेड़ों की नीलामी की जाएगी। वहीं पर टैक्सी स्टैंड का पिछला बकाया न जमा करने वाले संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आरसी जारी कराया जाएगा। बोर्ड ने यह भी फैसला लिया कि नगर में विज्ञापन का होर्डिंग और बैनर लगाने वालों से टैक्स वसूला जाएगा। वहीं हर वार्ड में दो-दो स्थानों पर सार्वजनिक टोटी लगाने का निर्णय गया।
रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के पास नाली की सफाई कराई जाएगी तथा अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। पालिका की दुकानों का इन साल किराया बढ़ेगा। राजीव नगर के सभासद सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर रोड पर पहले पालिका ने नाला बनवाया था, बाद में सीएंडडीएस ने नाला बनवाया तो पालिका द्वारा बनवाए गए ईंट का पता नहीं लगा। इसकी जांच कराई जाए। बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया कि बलिया नाला के पास मीट मछली की मंडी स्थापित कराई जाएगी। जिन लोगों ने पालिका की पोखरियों पर अवैध कब्जा किया है उनके विरुद्ध नोटिस जारी की जाएगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर ने कहा कि नाले के ईंट तथा गोरखपुर रोड़ पर कराए जा रहे इंटरलाकिंग निर्माण की जांच कराई जाएगी। इस दौरान सभासद सिद्धार्थ शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अमितेश गुप्ता, मुरली मनोहर, लालजी, राजकुमार, नेहा यादव, राजीव कुमार, अनिल वर्मा, एलबी राय आदि मौजूद रहे।