{"_id":"633f268ba6c1a225dd18a47f","slug":"laborer-dies-due-to-earth-wall-collapse-in-lehda-khas-maharajganj-news-gkp453063818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: लेहड़ा खास में मिट्टी की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: लेहड़ा खास में मिट्टी की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 07 Oct 2022 02:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:14 PM IST
सार
लेहड़ा खास निवासी माधव (55) मजदूरी करके परिवार का भरण -पोषण करते हैं। कच्चे मकान में रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोए थे। रात में करीब दो बजे हुई तेज बरसात के बीच मिट्टी की दीवार सो रहे माधव के ऊपर गिर पड़ी।
विज्ञापन
लेहड़ा खास में बारिश से गिरी दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में बुधवार से शुरू हुई बारिश एक परिवार के लिए काल साबित हुई। घर में सो रहे मजदूर के ऊपर मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम रामसजीवन मौर्य व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के लेहड़ा खास निवासी माधव (55) मजदूरी करके परिवार का भरण -पोषण करते हैं। कच्चे मकान में रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोए थे। रात में करीब दो बजे हुई तेज बरसात के बीच मिट्टी की दीवार सो रहे माधव के ऊपर गिर पड़ी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्राम प्रधान धनंजय यादव के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार हटाई गई तब तक दीवार के नीचे दबकर माधव की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पत्नी बसंती व चार पुत्रों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी होते ही एसडीएम रामसजीवन मौर्य, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दीवार गिरने से मजदूर की मौत हुई है।